Infertility mein Amla Khane ke Fayde Aur Istemal ke tarike   

Home » Infertility mein Amla Khane ke Fayde Aur Istemal ke tarike   

Infertility mein Amla Khane ke Fayde Aur Istemal ke tarike   

आज के समय में इनफर्टिलिटी सिर्फ महिला में ही नहीं पुरुष में भी देखी जाती है। भारत में 27.5 मिलियन जोड़े इनफर्टिलिटी की समस्या से पीड़ित हैं और सक्रिय रूप से बच्चों की तलाश कर रहे हैं। अध्ययन यह भी बताता है कि 2020 तक यह संख्या 10 प्रतिशत से अधिक बढ़ने का अनुमान है।

रिपोर्ट के अनुसार, हमारे खराब खानपान के चलते भी आजकल के युवा भी इनफर्टिलिटी की समस्या से जुझ रहे है। एलोपेथी के मुकाबले आयुर्वेदिक में इनफर्टिलिटी का इलाज बिना सर्जरी के भी संभव है। आप अपने डाइट में बदलाव करके अपनी इस समस्या को कम या दूर कर सकते है। आंवला यानी इंडियान गूजबेरी को आयुर्वेदिक में एक औषधीय जड़ी-बूटी माना गया है, जिसे मेडिकल मेडिसिन के लिए भी इस्तमाल किया जाता है।  

आज इस आर्टिकल में इसी विषय को कवर करते हुए हम इनफर्टिलिटी में आंवला खाने के फायदे और इस्तेमाल के तरीके के बारे में बात करेंगे।

(और पढ़े – Pregnancy: Causes, Sign, Symptoms, Diagnosis, Treatment गर्भावस्था के कारण, संकेत, लक्षण, निदान और उपचार)

आंवला खाने के फायदे- Benefits of Eating Amla in Hindi

इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं की लगभग सभी आयुर्वेदिक तैयारियों में आंवला होता है। यह औषधीय फल विटामिन सी का एक पूरा स्रोत माना जाता है। इतना ज्यादा कि एक छोटे से आंवले में 2 संतरे जितना विटामिन सी पाया जाता है। आंवला के फायदे (Amla ke Fayde) की बात करें तो इसमें पॉलीफेनोल जैसे मिनरल, आइरन और कैरोटीन और विटामिन बी कॉम्प्लेक्स जैसे विटामिन पाये जाते है जो कई बीमारियों को दूर रख सकता है। इस अद्भुत फल के फायदे इस प्रकार हैं:

  • अकसर महिलाओं को पीरियड्स में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है, जैसे पेट व कमर में दर्द, ब्‍लीडिंग आदि शामिल होते है। ऐसे में अगर आंवले के जूस या कच्चा आंवला भी खाती हैं तो इसमें मौजूद विटामिन और मिनरल पीरियड्स से जुड़ी समस्‍यओं से निजात दिला देते हैं।
  • आंवला खराब कॉलेस्ट्रोल को खत्म करने में भी मदद करता है। इसमें मौजूद क्रोमियम बीटा ब्लॉकर के प्रभाव को कम करता हैं। जिससे आपका दिल भी हेल्‍दी बना रहता है।
  •  आंवले में पाए जाने वाले क्रोमियम तत्‍व इंसुलिन हारमोंस को मजबूत करके खून में शुगर लेवल कंट्रोल करने में भी मदद करता हैं।
  • आंवला डायबिटीज के रोगियों के लिए भी एक रामबाण दवा है। आंवले के रस में शहद मिलाकर पीने से बहुत मधुमेह की समस्या वाले के रोगियों को बहुत फायदा पहुंचता है। 
  • आंवले को आप चाहे तो अचार के रुप में खाएं या चूर्ण के रुप में सेवन करें। खाने को पचाने में आंवला बहुत मददगार है। इसे खाने से कब्‍ज, डकार और पेट में गैस की समस्‍या से निजात मिलती है।  
  • आंवला में आयरन की मात्रा में शुक्राणु बढ़ाने के गुण होते हैं। आयुर्वेदिक चिकित्सकों का सुझाव है कि दिन में एक बार आंवले का रस पीने से पुरुष में शुक्राणु और यौन शक्ति दोनों में बढ़ोतरी होती है। आंवला ने शुक्राणु की गतिशीलता को बढ़ाने और ओलिगोस्पर्मिया से पीड़ित पुरुषों में शुक्राणु उत्पादन को बढ़ाने के लिए भी माना गया है।
  • आंवले का सेवन करने से शरीर का मेटाबॉलिज्‍म मजबूत होता है। जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है और बैक्‍टीरिया और फंगल इंफेक्‍शन से लड़ने के लिए भी शरीर तैयार रहता है। 
  • आंवला शरीर में मौजूद टॉक्‍सिन जैसे जहरीले पदार्थ को बाहर निकाल फेंकने में मदद करता है। आंवला खाने से पेट के इंफेक्‍शन और सर्दी जैसी समस्या से निजात मिलती है।  
  • आंवले में भरपूर मात्रा में कैल्‍शियम होता है और इसे खाने से ऑस्ट्रोपोरोसिस, अर्थराइटिस और जोड़ों के दर्द से आराम मिलता है। 
  • अगर किसी महिला को बांझपन की श‍िकायत है तो आंवला से इनफर्टिलिटी का इलाज हो सकता है। आपको उसे रोजाना आंवला खाना चाहिए। इससे महिलाओं के अंडाणु स्‍वस्‍थ होते हैं पुरुषों में भी शुक्राणुओं की क्रियाशीलता बढ़ती है।
  • इसके सेवन से प्रजनन प्रणाली और अंगों की कार्यविधि सुधारने का काम करता है। यह स्त्रियों के गर्भाशय को मजबूत बनाकर गर्भधारण करने में मदद करता है। 
  • जिन महिलाओं में खून की कमी होती है वो आंवले के जूस का सेवन रोजाना करें। आंवला बॉडी में रेड ब्‍लड सेल्‍स के बनाने में सहायक होता है, और शरीर में खून की कमी नहीं होने देता।  

आंवला इस्तेमाल के तरीके- Methods of using Amla in Hindi

अगर आंवले को कई तरह से इस्तेमाल किया जाए तो इनफर्टिलिटी से छुटकारा मिल जाता है। इन निम्नलिखित तरीकों से आप आंवले इनफर्टिलिटी का उपचार (Amla for infertility treatment) शामिल हैं-

  • आंवले का जूस: आंवला, टमाटर, पालक के जूस पी सकते है जो आपके शरीर को अंदर से डिटॉक्स करता है। यह अंदर से खून को साफ करता है, साथ ही वजन घटाने में भी कारगर है।   
  • एलोवेरा और आंवला जूस: हेल्थ के लिए एलोवेरा कई हेल्थ बेनिफिट्स के साथ आता है। इसका इस्तेमाल जूस बनाने के लिए भी किया जाता है। एलोवेरा जूस और आंवला जूस को मिला कर आप पी सकते हैं। यह ड्रिंक इम्यूनिटी बूस्टर की तरह काम करता है। यह आपकी स्किन और बालों के लिए भी खूब फायदेमंद होता है। साथ ही सेक्स संबंधी परेशानियों से पीड़ित पुरुषों को अपनी सेक्सुअल लाइफ बेहतर बनाने के लिए इसका सेवन करता है। 
  • आंवला का सेवन: शरीर के पाचन तंत्र को ठीक कर पेट की समस्याओं से छुटकारा दिलाता है। आंवला का खाली पेट में रोज सेवन करने से पाचन क्रिया में सुधार होता है। खाली पेट में इसके सेवन से कब्ज और एसिडिटी से राहत मिलती है।
  • आंवला पाउडर: आप इसका सेवन पाउडर के रुप में भी कर सकते हैं। मार्केट में असानी से इसका पाउडर मिल जाता है। आप चाहे तो आंवले को सुखाकर उसका पाउडर घर पर भी बना सकते है। 1 चम्मच आंवला पाउडर को गुनगने पानी के साथ ले या दूध के साथ एक चुटकी आंवला पाउडर भी ले सकते है। इसके सेवन से आपकी सेक्स लाइफ अच्छी होगी।  
  • आंवला के बीज का पाउडर: आप इसके बीज का पाउडर बना के भी सेवन कर सकते हैं। जिन महिलाओं को सफेद पानी का डिस्चार्ज की समस्या है तो उनके लिए असरदायक है। 
  • आंवला का मुरब्बा: आप आंवला का मुरब्बा भी खा सकते हैं। गर्मियों में आवला का मुरब्बा खाने से पेट को ठंडक मिलती है जो आपके शरीर में विषैले पदार्थ को बहार निकालते है। आप चाहें तो मार्केट से खरीदे सकते है या फिर घर पर भी बना सकते हैं।

आंवला खाने के फायदे | Amla Juice Benefits in Hindi

आंवला (Amla) एक बहुत ही शक्तिशाली आयुर्वेदिक फल है, जिसे भारतीय आंवला या Indian Gooseberry भी कहा जाता है। लोग अक्सर सर्च करते हैं amla khane ke fayde, amla khane se kya hota hai और amla juice benefits in hindi। इसका नियमित सेवन शरीर को कई तरह से लाभ पहुंचाता है।

आंवला खाने से क्या होता है?

अगर आप जानना चाहते हैं amla khane se kya hota hai, तो बता दें कि इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन C, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। यह इम्यूनिटी बढ़ाता है और शरीर को बीमारियों से बचाने में मदद करता है।

आंवला खाने के फायदे (Amla Khane Ke Fayde)

1. इम्यूनिटी मजबूत बनाता है

आंवला शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है और सर्दी-खांसी जैसी समस्याओं से बचाता है।

2. पाचन तंत्र सुधारता है

अगर आप सोचते हैं kya khane se digestion improve hota hai, तो आंवला एक बेहतरीन विकल्प है। यह गैस, कब्ज और एसिडिटी में राहत देता है।

3. दिल को स्वस्थ रखता है

आंवला खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और दिल को हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है।

4. ब्लड शुगर कंट्रोल करता है

डायबिटीज के मरीजों के लिए आंवला बहुत फायदेमंद होता है क्योंकि यह शुगर लेवल को नियंत्रित करता है।

5. स्किन और बालों के लिए फायदेमंद

आंवला बालों को मजबूत बनाता है, झड़ना कम करता है और त्वचा को ग्लोइंग बनाता है।

आंवला जूस के फायदे (Amla Juice Benefits in Hindi)

बहुत लोग सर्च करते हैं आंवला जूस के फायदे या amla ka juice peene ke fayde

  • शरीर को डिटॉक्स करता है
  • खून को साफ करता है
  • वजन कम करने में मदद करता है
  • इम्यूनिटी को तेजी से बढ़ाता है

रोज सुबह खाली पेट आंवला जूस पीना सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।

कच्चा आंवला खाने के फायदे और नुकसान

फायदे:

  • ज्यादा मात्रा में विटामिन C मिलता है
  • पाचन मजबूत होता है
  • शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है

नुकसान:

  • ज्यादा मात्रा में खाने से एसिडिटी हो सकती है
  • दांतों में संवेदनशीलता बढ़ सकती है

इसलिए संतुलित मात्रा में ही सेवन करना चाहिए।

आंवला पाउडर के फायदे (Amla Powder Ke Fayde)

अगर आप amla powder ke fayde जानना चाहते हैं, तो:

  • यह पाचन सुधारता है
  • कब्ज से राहत देता है
  • बालों और त्वचा के लिए लाभकारी है

आप इसे गुनगुने पानी या दूध के साथ ले सकते हैं।

आंवला का सेवन कैसे करें?

आप आंवला कई तरीकों से खा सकते हैं:

  • कच्चा आंवला
  • आंवला जूस
  • आंवला पाउडर
  • आंवला मुरब्बा

ये सभी तरीके शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं।

निष्कर्ष

आंवला खाने के फायदे बहुत ज्यादा हैं, चाहे आप इसे जूस के रूप में लें या कच्चा खाएं। यह एक प्राकृतिक सुपरफूड है जो आपकी इम्यूनिटी, पाचन और ओवरऑल हेल्थ को बेहतर बनाता है। लेकिन इसका सेवन हमेशा संतुलित मात्रा में ही करें।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *