Ayurveda Treatment for Urinary Tract Infection in Male & Female

Home » Ayurveda Treatment for Urinary Tract Infection in Male & Female

Ayurveda Treatment for Urinary Tract Infection in Male & Female

Ayurveda Treatment for Urinary tract infection

UTI या यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन एक ऐसी बीमारी है जो आमतौर पर अपनी पूरी ज़िंदगी में हर पुरुष और महिला ने एक न एक बार जरूर महसूस किया होगा। यह इ कोलाई बैक्टीरिया के कारण होने वाली बीमारी है। मूलरूप से इसमें पेशाब करने में परेशानी होती है। महिलाओं को इसका संक्रमण अधिक प्रभावित करता है। यह मूत्राशय और उसकी नली में होने वाला बैक्टीरियल संक्रमण है। जिन लोगों का इम्यून सिस्टम कमजोर होता है उन्हें इसके संक्रमण की सम्भावना अधिक होती है। 

यूरीनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (यूटीआई) के कारण

बैक्टीरियल इन्फेक्शन: यूटीआई का प्रमुख कारण बैक्टीरियल इंफेक्शन होता है, जिसमें अधिकांश मामलों में ई. कोलाइ (Escherichia coli) नामक बैक्टीरिया संलग्न होता है। यह बैक्टीरिया आमतौर पर गुर्दे की पथरी या दुर्गंधर्षिका द्वारा यूरीनरी ट्रैक्ट में प्रवेश करता है।

स्त्रीयों में हार्मोनल परिवर्तन: महिलाओं में हार्मोनल परिवर्तन, जैसे कि गर्भावस्था, प्रसव, या मासिक धर्म के समय, यूटीआई के लक्षणों को बढ़ावा देते हैं।

कम पानी पीना: पानी की कमी या पर्याप्त हाइड्रेशन न करना भी यूटीआई के लक्षणों को बढ़ा सकता है।

संक्रामक रोग: कुछ संक्रामक रोग भी यूटीआई का कारण बन सकते हैं, जैसे कि डायबिटीज, किडनी संक्रमण, या एचआईवी/एड्स।

यूरीनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (यूटीआई) के लक्षण 

पेशाब के साथ दर्द या जलन: यूटीआई के प्रमुख लक्षणों में से एक है पेशाब करने में दर्द या जलन महसूस करना। 

पेशाब में बदबू: पेशाब में बदबू आना भी यूटीआई का एक लक्षण हो सकता है। 

पेशाब में रक्त का आना: पेशाब में रक्त आना इसका एक गंभीर लक्षण हो सकता है ऐसा होने पर जितनी जल्दी हो सके डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। 

बार बार पेशाब करने के लिए जाना लेकिन बहुत काम मात्रा में मूत्र त्याग करना।

पेट के निचले हिस्से में दर्द होना या हल्का बुखार आना। 

मूत्राशय में संक्रमण होने पर मूत्रमार्ग या मूत्राशय की परत में सूजन आ जाना। 

छोटे बच्चों में बुखार, पीलिया, उल्टी, दस्त आना और चिड़चिड़ापन जैसे लक्षण नजर आते हैं।

यूरीनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (यूटीआई) से बचाव 

अत्यधिक पानी पीना: पानी के सेवन से ब्लैडर को फ्लश करके बैक्टीरिया को बाहर किया जाता है इसलिए दिनभर में 8-10 गिलास पानी अवश्य पियें इससे यूटीआई से बचाव में मदद मिलेगी। 

स्वक्षता बनाये रखें: प्राइवेट पार्ट्स की सफाई पर विशेष ध्यान दे, हर बार पेशाब करने के बाद या सम्भोग के बाद प्राइवेट पार्ट्स को साफ पानी से अवश्य साफ करें। 

पीरियड्स के दौरान टैम्पोन की जगह सेनेटरी पैड्स का प्रयोग करें। 

मसालेदार भोजन का सेवन कम करें और चाय या कैफीन की मात्रा अपने आहार में कम करें।

कॉटन की अंडरवियर: कॉटन हवा को अच्छी तरह सर्कुलेशन में मदद करती है और बैक्टीरियल ग्रोथ को रोकता है इसलिए सिंथैटिक और टाइट कपड़ों की जगह कॉटन की अंडरवियर की पहननी चाहिए। 

यूटीआई को नियंत्रित करने में योगासन लाभकारी होते हैं, क्योंकि ये पेल्विक क्षेत्र की मांसपेशियों को मजबूत करते हैं और मूत्र को न रोक सकने की समस्या को कम करते हैं। निम्नलिखित आसनों से मूत्र मार्ग के संक्रमणों को रोकने और ठीक करने में सहायता मिलती है-पद्यासन,वज्रासन,भुजंगासन,मत्स्यासन। प्रतिदिन कम-से-कम 30 मिनट का व्यायाम हर दिन करें। इसमें कोई भी एरोबिक व्यायाम जैसे पैदल चलना, दौड़ना आदि हो सकता है।

यूरीनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (यूटीआई) के घरेलु उपचार: यह समस्या इतनी सामान्य है की प्रायः हम घर पर ही इसका इलाज करने की कोशिश करते हैं और तरह तरह के घरेलु नुश्खे अपनाते हैं यहाँ आपको आयुर्वेदिक डॉक्टर्स की मदद से कुछ कारगर उपायों के बारे में बताया जायेगा जिससे आप घर बैठे बैठे ही अपना इलाज खुद कर सकते हैं। 

ताजा फल और सब्जियों का सेवन करना: ताजा फल और सब्जियों में विटामिन सी पाया जाता है जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है और इन्फेक्शन्स से लड़ने में आपकी मदद करता है।  

अदरक और लहसुन: लहसुन में एंटीबैक्टीरियल गुण होता है जो इन्फेक्शन को दूर करने में मदद करता है. अदरक के रस का सेवन भी उपयोगी साबित होता है। 

दही, नमक और रोटी : दही में प्रोबायोटिक्स होते हैं जो अच्छी तरह से इन्फेक्शन्स को ख़तम करते हैं इसलिए आप नमक और रोटी के साथ दही भी खा सकते है। 

धनिया बीज का पानी: नियमित रूप से सुबह उठते ही धनिया बीज के पानी का सेवन करना आपको इन्फेक्शन से बचा सकता है। 

पानी और बेकिंग सोडा: रोजाना सुबह खली पेट में एक गिलास पानी में खाने का सोडा मिलाकर उसे पियें यह नुस्खा यूटीआई का सबसे कारगर घरेलु उपाय है।  

यूरीनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (यूटीआई) वैसे तो बहुत सामान्य सी दिखने वाली स्वास्थ्य समस्या है जिसको घरेलु उपचारों से भी ठीक किया जाता है लेकिन यदि समस्या गंभीर हो तो अपने डॉक्टर्स से भी सलाह ले सकते है। यह बसंक्रमण एक बार के बाद दुबारा फिर से हो सकता है इसलिए आपको इससे बचाव के तरीकों पर ध्यान देना चाहिए ताकि बार बार आप UTI के कारण परेशान न हों। यह ब्लॉग पोस्ट यूरीनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन में आपके लिए मददगार साबित होगा। 

Similar Posts

  • Can yoga cure blocked fallopian tubes?

    क्या योग द्वारा ट्यूबल ब्लॉकेज की समस्या से राहत मिल सकती है ? ट्यूबल ब्लॉकेज की समस्या आज के समय में आम हो गई है। आयुर्वेद के अनुसार ट्यूबल ब्लॉकेज की समस्या कई कारणों से हो सकती है। उच्च रक्तचाप, अनियमित हार्मोन के साथ-साथ अधिक वजन होने के कारण भी कई महिलाओं को इस ट्यूबल…

  • OCD Treatment in Ayurveda-Aasha Ayurveda

    OCD Treatment in Ayurveda-Aasha Ayurveda OCD एक मानसिक स्वास्थ्य समस्या है, जिसमे व्यक्ति के मन में नियंत्रण की कमी होती है और वह अनिवार्य रूप से एक की क्रिया को दोहराता रहता है। आजकल हमारा समाज और जीवनशैली होती जा रही है उसमे किसी भी व्यक्ति के पास न तो खुद के लिए पर्याप्त समय…

  • Ayurvedic Infertility Treatment: A Hope For Celebrating A Real Children’s Day

    Ayurvedic Infertility Treatment: A Hope For Celebrating A Real Children’s Day “”रोने की वजह न थी न हसने  का बहाना था , क्यों हो गए हम इतने बड़े इससे अच्छा  था तो बचपन का जमाना  था।”” “”Infertility issues? Don’t be upset!Ayurvedic treatment has had wonderfulresults in treating infertility issues in males and females.So, hurry up!…

  • Hydrosalpinx Treatment without Surgery with Ayurveda

    Hydrosalpinx Treatment Hydrosalpinx एक ऐसी स्थिति है जिसमे किसी तरह की चोट लगने या बीमारी होने के कारण फॉलोपियन ट्यूब में सूजन या तरल पदार्थ भर जाता है और उसका मार्ग अवरुद्ध हो जाता है जिसके कारण गर्भधारण में भी समस्या होती है। पेल्विक क्षेत्र में दर्द भी हो सकता है और कई बार वैजाइनल…

  • Ways to increase sperm count

    स्पर्म काउंट बढ़ाने के उपाय इन दिनों हर किसी को परेशान करने वाली समस्या ‘संतान’ है। बदलती जीवनशैली, खान-पान, शारीरिक समस्याओं, तापमान आदि के कारण कई बच्चों को गर्भधारण करने में कठिनाई होती है। फर्टिलिटी सेंटरों के सामने लगी कतार। या आईवीएफ आदि क्योंकि प्राकृतिक रूप से गर्भधारण करना मुश्किल हो जाता है। शोधकर्ताओं का कहना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *