Ayurvedic Treatment For Fallopian Tube Blockage Treatment In Hindi

Home » Ayurvedic Treatment For Fallopian Tube Blockage Treatment In Hindi

Ayurvedic Treatment For Fallopian Tube Blockage Treatment In Hindi

Ayurvedic Treatment For Fallopian Tube Blockage Treatment In Hindi

शिशु को जन्म देना हर औरत के लिए एक गौरवशाली पल होता है और बहुत सुखद अहसास होता है । वह अनेकों पीड़ाओं से गुजर कर एक नई जिंदगी को अपने उदर से जन्म देती है । जब शिशु का मुंह देखती है तो अपनी सारी पीड़ायें भूल जाती है । हर औरत के लिए माँ बनना सम्भव नही होता क्योंकि हमारा शरीर कई कोशिकाओं और नाड़ियों के सहयोग से चलता है ठीक वैसे ही औरत का गर्भाशय (Uterus) भी कई तंतुओं और कोशिकाओं से मिलकर बना हुआ है और अगर एक भी कोशिका या नली में ब्लॉकेज या अन्य खराबी आ जाये तो माँ बनने में दिक्कत होती है । इन्ही में एक फैलोपियन ट्यूब है जिसमें ब्लॉकेज होने पर प्रग्नेंसी में समस्या आ जाती है ।  

फैलोपियन ट्यूब क्या होती होती है (what is fallopian tube ) आइये जानते हैं :-

फैलोपियन ट्यूब (fallopian tube)  गर्भाशय का अहम हिस्सा होती है। जो प्रजनन क्रिया में मुख्य भूमिका निभाती है । फैलोपियन ट्यूब की दो नली होती है जो गर्भाशय में जाकर मिलती है । फैलोपियन ट्यूब की हेल्प से अंडाशय (ovary ) के सक्रिय अंडे गर्भाशय तक पहुंच पाते है । क्योंकि इसी ट्यूब में पुरुष शुक्राणुओं और महिला अंडे का मिलन होता है और फिर इसी ट्यूब के माध्यम से गर्भाशय में वह अंडा पहुंचकर 9 माह में शिशु का रूप धारण करता है । अगर इस नली में कोई रुकावट या इंफेक्शन हो जाता है तो यह निषेचन प्रक्रिया बंद हो जाती है और औरत का गर्भ धारण रुक जाता है।

फैलोपियन ट्यूब बन्द होने के लक्षण 

 आमतौर पर तो फैलोपियन ट्यूब बन्द होने का लक्षण गर्भधारण की समस्या ही देखा जाता है पर इसके अलावा कुछ लक्षण और भी होते हैं जिन्हें देखकर हम फैलोपियन ट्यूब  बंद (Fallopian tube blockage) होने का अनुमान लगा सकते हैं ।

  • पेट में दर्द (Pelvic pain) – इस ट्यूब के बंद होने पर पेट के निचले हिस्से में हल्का या कभी कभी बहुत तेज दर्द होता है ।
  • मासिकधर्म में अनियमित रक्तस्राव – फैलोपियन ट्यूब जब अवरुद्ध होती है तो दौरान दर्द के साथ तेज मासिकस्राव होता है ।
  • पेशाब में इंफेक्शन – पेशाब में इन्फेक्शन की वजह से भी फैलोपियन ट्यूब बन्द हो जाता है और मरीज को बार बार बुखार आता है ।

फैलोपियन ट्यूब रुकावट के कारण – ( cause of blocked fallopian tubes )

फैलोपियन ट्यूब में रुकावट के कई कारण हो सकते हैं —

  • गोनोरिया (Gonorrhoea) —  यह एक तरह का सुजाक रोग होता है जो यौन संक्रमण से होता है इस सूजन की वजह से फैलोपियन ट्यूब का मार्ग अवरुद्ध हो जाता है और उसमें रुकावट आ जाती है ।
  • ट्यूब सर्जरी – गर्भाशय (Uterus) से जुड़ी दो नलिकायें होती है जिसे फैलोपियन ट्यूब कहते हैं । अगर किसी एक नली में किसी कारण से सर्जरी होती है तो यह रुकावट का कारण बन जाती है और प्रेगनेंसी में दिक्कत आती है  ।
  • अपेंडिक्स प्रॉब्लम – अगर महिला को अपेंडिक्स प्रॉब्लम की समस्या है तो फैलोपियन ट्यूब का मार्ग अवरुद्ध हो जाता है।
  • हार्मोन की प्रॉब्लम – अगर महिला शरीर में किसी हार्मोन्स की कमी है या असंतुलित है तो फिर फैलोपियन ट्यूब (Fallopian tube) भी इससे प्रभावित हो जाती है और प्रेगनेंसी में दिक्कत आने लग जाती है ।
  • गर्भपात — (abortion)– अगर किसी कारण वंश महिला को पहले अबॉर्शन (abortion) हो चुका है और ट्यूब की सफाई पूरी तरह से नहीं हुई है तो यह प्रॉब्लम आगे चलकर विकराल रूप ले लेती है । फैलोपियन ट्यूब ब्लोक जैसी प्रॉब्लम हो जाती हैं ।

ट्रीटमेंट व लागत (Treatment and Cost)

 चिकित्सक के परामर्श से इसका उपचार किया जा सकता है । सर्जरी से इस प्रॉब्लम से निपटा जा सकता है जिसमें करीब 35 हजार से 70 हजार तक की लागत आ सकती है । आयुर्वेद में इसका उपचार बहुत आसान व सस्ता है जिसमें कोई सर्जरी का सहारा भी नही लिया जाता है ।

आयुर्वेदिक उपाय – (fallopian tube blocked treatment in ayurveda without surgery ) 

आयुर्वेदिक उपचार से बिना शल्य क्रिया से फैलोपियन ट्यूब की समस्या से निपटा जा सकता है । इसमें आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों की बनी औषधि का सेवन नियमित कराया जाता है । आयुर्वेद में इस बीमारी में उत्तर बस्ती नामक ट्रीटमेंट काफी लाभदायक माना गया है । इस ट्रीटमेंट में योनि मार्ग से औषधीय तेलों को प्रजनन अंगों पर पहुंचाया जाता है । इसके अलावा वाताफाटमका और त्रिदशोगना आदि औषधियों का रोजाना इस्तेमाल करना लाभकारी होता है ।

यदि शल्य क्रिया  के दौरान ऊतकों पर निशान रहने के कारण फैलोपियन ट्यूब ब्लॉक् हो जाती हैं । यदि निशान कम हो तो लेप्रोस्कोपिक सर्जरी (Laparoscopy surgery)  से ठीक किया जा सकता हैं । यदि फैलोपियन ट्यूब (Fallopian tube ) गम्भीर रूप से डेमेज (Damaged) हो गई हो तो उसे फर्टिलिटी (Fertility) की प्रॉब्लम हो सकती हैं । तो इनके लिए आई वी एफ तकनीक से ट्रीटमेंट किया जा सकता हैं ।

घरेलू उपाय (Home treatment in Fallopian tube blocked )

  • विटामिन सी का प्रयोग – आयुर्वेद के अनुसार फैलोपियन ट्यूब खोलने में विटामिन सी काफी सहायक होता है । विटामिन सी इन फलों में प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जैसे – संतरा, नींबू, कीवी जो हमारे शरीर में विटामिन सी ( vitamin c ) की कमी को पूरा करते हैं ।
  • हल्दी का प्रयोग – हल्दी में करक्यूमिन नाम का पोलीफेनॉल्स पाया जाता है । जो फैलोपियन ट्यूब ब्लॉकेज (fallopian tube blockage) जैसी प्रॉब्लम से बचाती है ।
  • अदरक – अदरक का रस मासिक धर्म के दौरान होने वाले दर्द को कम करती है और नियमित रूप से सेवन करने पर ब्लोकेज की प्रॉब्लम हल होती हैं ।
  • अश्वगंधा की छाल का प्रयोग – अश्वगंधा की छाल का चूर्ण  गर्म पानी के साथ रोजाना दिन में 1 चम्मच 2 बार पीने से धीरे-धीरे ब्लोकेज ( Blockage) खुलने लगते हैं ।
  • योग साधना – आयुर्वेद में योग के द्वारा ब्लोकेज खोलने का विधान बताया गया है । योगासन किसी अच्छे एक्सपर्ट की देखरेख में किया जाए तो 3 महीने में रिजल्ट सामने आ जाता है । बिना सर्जरी ब्लोकेज खुल जाते है ।

फैलोपियन ट्यूब से जुड़े कुछ प्रश्नोत्तरी

प्रश्न1.  फैलोपियन ट्यूब किसे कहते है ? (What is fallopian tube in hindi?)

उत्तर: फैलोपियन ट्यूब, गर्भाशय सर जुड़ी दो नलिकायें होती है ।महिला प्रजनन का मुख्य अंग मानी जाती है क्योकि ओवलुसन के समय महिला अंडे व पुरूष शुक्राणुओं का मेल ऐसी नली में होता है । फिर वो अंडा गर्भाशय में पहुंच कर शिशु बनता है  । फैलोपियन ट्यूब (fallopian tube)  को ओविडक्ट या गर्भाशय ट्यूब के रूप में भी जाना जाता है ।

प्रश्न2.  भारत में फैलोपियन ट्यूब रूकावट उपचार की लागत कितनी है ? (Cost of fallopian tube blockage treatment in India)

उत्तर: आम तौर पर फैलोपियन ट्यूब ( fallopian tube ) में रूकावट होने पर इसके उपचार की लागत ₹ 35 हज़ार से ₹ 70 हज़ार तक हो सकती है लेकिन इलाज की कीमत रोग की गंभीरता और उपचार के तरीकों पर निर्भर करती है । आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति में बिना ऑपरेशन से सस्ते में इलाज सम्भव है ।

प्रश्न3.  फैलोपियन ट्यूब ब्लॉक होने पर गर्भधारण कैसे हो सकता है? (How to get pregnant with blocked fallopian tubes?) 

उत्तर: अगर एक फैलोपियन ट्यूब बन्द है ऐसी स्थिति में माँ बनना सम्भव है । यदि दोनों फैलोपियन ट्यूब बन्द हैं तो बिना किसी शल्य क्रिया से आयुर्वेदिक उपचार की मदद से गर्भधारण कर सकती है। 

प्रश्न4.  क्या आयुर्वेद में बंद फैलोपियन ट्यूब  (blocked fallopian tubes) का सफल उपचार सम्भव है ? यदि हां तो आयुर्वेदिक सेंटर का नाम बताएं ।

उतर :- जी हां आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति से बन्द फैलोपियन ट्यूब का बिना किसी शल्य क्रिया  से इलाज सम्भव हैं । हमारे देश की राजधानी दिल्ली में स्थित आशा आयुर्वेदिक सेंटर पर बाझपन से जुड़े सभी प्रकार के जटिल रोगों का उपचार किया जाता हैं ।

आशा आयुर्वेदा सेंटर पर बिना किसी शल्य क्रिया से सदियों पुरानी हमारी आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति से विशेषज्ञों द्वारा ट्रीटमेंट किया जाता हैं । अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें । मोबाइल +919811773770 

Similar Posts

  • Women should take these nutrients daily to improve fertility

    फर्टिलिटी में सुधार के लिए महिलाएं रोज लें ये पोषक तत्व एक महिला की फर्टिलिटी कई कारणों पर निर्भर करती है जिसमे से एक बड़ा कारण उनका स्वास्थ्य भी है। आपका स्वास्थ्य इस बात पर निर्भर करता है कि आप दिनभर में क्या क्या खाते हैं? आपकी डाइट कैसी है? आपकी जीवनशैली कैसी है? वर्ल्ड…

  • Sex during periods can cause pregnancy

    पीरियड्स में बना रहीं है संबंध, तो कितने दिन बाद होंगी प्रेगनेेंट प्रेगनेंसी प्लान करने से पहले अधिकांश महिलाओं को इस बात की पीरियड्स की सही जानकारी नही होती है। कि उनकी पीरियड्स साइकिल कितने दिनों की होती है। आगे हम इस बात पर पूरी चर्चा करेंगे कि पीरियड्स साइकिल क्या होते है और यह …

  • What is Blocked Fallopian Tubes – Symptoms, cause and Treatment, tube blockage Doctors?

    Blocked fallopian tubes are one of the common cause for Infertility in women. It is an obstruction that prevents the egg or sperm from travelling down the tube, thus making fertilization impossible. It is very important to visit tubal blockage treatment center in delhi. Fallopian tube is one of the most important part in women…

  • PCOS Treatment In Ayurveda In Hindi

    PCOS के साथ गर्भधारण कैसे करे? महिलाओं के गर्भवती होने में परेशानी पैदा करने वाली सबसे बडी समस्याओ में से एक पीसीओएस (Pcos) भी हैं । यह एक हार्मोन से सम्बंधित प्रॉब्लम होती हैंं, जो प्रजनन प्रणाली के अंतगर्त  काम करने की प्रोसेस को प्रभावित करता हैं । कुछ महिलाओं को तब तक पता नहीं…

  • Blocked Fallopian Tubes Treatment – Aasha Ayurveda

    The fallopian tubes are important in a woman’s fertility. These tubes deliver eggs from the ovaries to the uterus, and if these tubes get clogged, it might make conceiving difficult or impossible. A prevalent cause of infertility in women is blocked fallopian tubes, commonly known as tubal factor infertility. This article will go through the…

  • Female infertility should be treated at home

    Female infertility should be treated at home वर्तमान समय में महिला हो या पुरुष दोनों अपने कैरियर के चलते देर से शादी करते है और फिर शादी के बाद बेबी प्लान करते है। ऐसे में महिलाओं और पुरुषों की उम्र के चलते फर्टिलिटी कमजोर हो जाती है। जिससे प्रेगनेंसी में उनको बहुत सारी समस्याओं का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *