tips to get relief from periods pain

Home » tips to get relief from periods pain

tips to get relief from periods pain

blog-page

Tips To Get Relief From Periods Pain

पीरियड्स हर महिला के जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। हर महीने एक निश्चित अंतराल पर होने वाली यह प्रक्रिया महिलाओं के लिए बहुत दर्दनाक भी हो सकता है। पीरियड्स का दर्द सभी महिलाओं के लिए एक जैसा नहीं होता है। पीरियड्स के दौरान कुछ महिलाओं को बहुत ज्यादा तकलीफ नहीं होती है वहीँ कुछ महिलाएं ऐसी भी होती हैं जिन्हे सामान्य से बहुत ज्यादा दर्द होता है और इस दर्द की वजह से उनकी दिनचर्या प्रभावित होती है। पीरियड्स के दौरान दर्द के साथ अन्य लक्षण भी दिखाई दे सकते हैं। इन लक्षणों में मूड स्विंग्स, पेट दर्द, हैवी ब्लीडिंग, क्रैम्प्स आदि शामिल है। अगर आपको भी पीरियड्स के दौरान असहनीय दर्द रहता है तो आप अकेले नहीं हैं। इस ब्लॉग पोस्ट के माध्यम से आपको पीरियड्स के दौरान दर्द से राहत पाने के लिए कुछ टिप्स बताये जायेंगे जिसे आप घर पर ही अपना सकती हैं। 

पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द का कारण क्या होता है? (Periods ke dauraan drd kyun hota hai?)

महीने में आपके यूटेरस में एंडोमेट्रियल लाइनिंग बनती है जो पीरियड्स के दौरान गर्भाशय के सिकुड़ने की वजह से टूट जाता है और ब्लीडिंग होती है। इस दौरान आपके शरीर में प्रोस्टाग्लैंडीन नामक एक हार्मोन रिलीज होता है जिसके कारण पेटदर्द क्रैम्प्स आदि होते हैं। पीरियड्स साइकिल (मासिक धर्म चक्र) सभी महिलाओं का अलग अलग होता है जिन महिलाओं के पीरियड्स रेगुलर नहीं होते हैं उन्हें कई बार दर्द ज्यादा होता है ऐसा होना PCOD/PCOS के लक्षण हो सकते हैं। धूम्रपान (स्मोकिंग), शराब आदि का सेवन करना भी पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द का कारण हो सकता है। 

पीरियड्स के दर्द से राहत कैसे पाएं? (tips to get relief from periods pain)

  • हिटपैड का इस्तेमाल करें : जिन महिलाओं को पीरियड्स के दौरान बहुत ज्यादा दर्द होता है वो हीटिंग पैड या गर्म पानी की बोतल को पेट पर रख कर सेंकाई कर सकती हैं। ऐसा करने से आपके लोअर एब्डॉमेन के आस पास के हिस्सों में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और दर्द से राहत मिलती है। 
  • व्यायाम को जीवन का हिस्सा बनायें: यह बात सच है कि पीरियड्स के दौरान कुछ भी करने का मन नहीं होता है, शरीर में थकान महसूस होता है। पेट में दर्द होने की वजह से व्यायाम का विचार करना भी कठिन लग सकता है लेकिन यकीन मानिये आप जितने एक्टिव रहेंगे आपके शरीर में रक्त का संचार उतना ही अच्छा होगा और आपको पेटदर्द से भी राहत मिलेगा। जब भी आप कोई फिजिकल एक्टिविटी करते हैं आपके शरीर में ऑक्सीजन की सप्लाई बढ़ जाती है जिससे मसल्स क्रैम्प्स कम होता है और पेट के ऐंठन से भी राहत मिलती है। अगर आप हैवी वर्कआउट नहीं कर सकती हैं तो वॉक करें, जॉगिंग करें, थोड़ी बहुत स्ट्रेचिंग भी कर सकती हैं। एक्सरसाइज करने पर आपके शरीर से एंडोर्फिन रिलीज होता है जिससे पीरियड्स के दौरान दर्द और ऐंठन से राहत मिलती है साथ ही आपका मूड भी सही रहता है। एक रिसर्च के अनुसार जो महिलाएं नियमित योगाभ्यास करती हैं उन्हें पीरियड्स के दौरान योग ना करने वाली महिलाओं की तुलना में कम दर्द होता है। 
  • बॉडी को हाइड्रेट रखें: पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द का एक कारण पानी की कमी भी है। सामान्यतौर पर एक मनुष्य के शरीर में 70% पानी होता है जिसे संतुलित रखने के लिए आपको रोजाना लगभग 3 से 4 लीटर पानी जरूर पीना चाहिए। ऐसा करने से आपको ब्लोटिंग की समस्या नहीं होती है और पीरियड्स के दौरान दर्द तथा ऐंठन से राहत भी मिलता है।  
  • हर्बल टी का सेवन: पुदीना, लैवेंडर, कैमोमाइल, पेपरमिंट जैसी हर्बल चीजों के मिश्रण से बनी चाय पीना भी आपके सेहत के लिए लाभदायक होता है। हर्बल टी पीने से आपको पीरियड्स के दर्द से राहत मिलती है। आप इसके साथ साथ अदरक और सौंफ वाली चाय का सेवन भी कर सकती हैं। यह सभी हर्ब्स आपको पेट दर्द और ऐंठन को कम करने में मदद करते हैं।  
  • पौष्टिक आहार लें: अगर आप अच्छी डाइट फॉलो करते हैं तो आपका शरीर किसी भी दर्द के प्रति अच्छे से रिस्पॉन्ड करता है और आपके ओवरऑल कार्य को भी अच्छे से संचालित करने में मददगार साबित होता है। एक रिसर्च के अनुसार जो महिलाएं पौष्टिक आहार का सेवन करती हैं और अपनी डाइट में स्वस्थ फैट को शामिल करती हैं उन्हें पीरियड्स के दौरान कम दर्द का सामना करना पड़ता है।  
  • प्रोसेस्ड खाद्य पदार्थ और चीनी के सेवन से परहेज करें: पीरियड्स के दौरान महिलाओं को अनहेल्दी चीजें जैसे पिज़्ज़ा, पास्ता, जंक फ़ूड, ब्रेड आदि खाने की क्रेविंग होती है। लेकिन ये सभी खाद्य पदार्थ आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होते हैं इसलिए आपको जितना हो सके इनसे परहेज करना चाहिए। इनके सेवन से आपका वजन भी बढ़ता है और पीरियड्स के दौरान होने वाला दर्द भी।  
  • शराब, धूम्रपान और कैफीन के प्रयोग से बचें: कैफीन या शराब के सेवन से पीरियड्स के दौरान पेट में दर्द और ऐंठन की समस्या बढ़ जाती है। अगर आप अपने दैनिक आहार को देखेंगे तो यह पाएंगे की उनमें बहुत सारी ऐसी चीजें शामिल होती है जिनमे कैफीन पाया जाता है जैसे चाय, कॉफी, चॉकलेट, ड्रिंक्स आदि। पेट दर्द से बचने के लिए आप शराब, कैफीन आदि का प्रयोग पीरियड्स से पहले बिलकुल बंद कर दें।  

पूरी तरह से गोपनीय परामर्श के लिए आशा आयुर्वेदा की इन चार ब्रांचेज दिल्ली, मुंबई, पुणे, लखनऊ में हमारे अत्यधिक अनुभवी और प्रशिक्षित प्रजनन विशेषज्ञों और स्त्री रोग विशेषज्ञों से परामर्श करें और PCOD/PCOS या महिला बांझपन के लिए सर्वोत्तम इलाज लें।

Similar Posts

  • Hydrosalpinx Treatment without Surgery with Ayurveda

    Hydrosalpinx Treatment Hydrosalpinx एक ऐसी स्थिति है जिसमे किसी तरह की चोट लगने या बीमारी होने के कारण फॉलोपियन ट्यूब में सूजन या तरल पदार्थ भर जाता है और उसका मार्ग अवरुद्ध हो जाता है जिसके कारण गर्भधारण में भी समस्या होती है। पेल्विक क्षेत्र में दर्द भी हो सकता है और कई बार वैजाइनल…

  • Uttar Basti: Why, Procedure, Cost, Recovery & Results

    Uttar Basti: Why, Procedure, Recovery & Results Uttarbasti, a specialized Ayurvedic therapy, has emerged as a promising treatment for various female reproductive health issues. Rooted in ancient wisdom, this procedure offers a non-invasive alternative to conventional methods, focusing on restoring balance and promoting wellness. What is Uttarbasti? Uttarbasti is an Ayurvedic procedure where medicated oils…

  • Natural Treatment for Blocked Fallopian Tubes: 18 Things to Try

    Fallopian tube is one of the most important parts of women when it comes to fertility. Getting pregnant with blocked fallopian tubes is difficult but not impossible. There are many ways to treat this complication, and your doctor also advises you on the best treatment according to your needs. It is very important to visit the tubal blockage…

  • Best Ayurvedic Doctor in Delhi for Fertility

    Best Ayurvedic Doctor in Delhi for Fertility When discussing Ayurveda Doctors for infertility, we must choose the best one for infertility treatment. There are various infertility clinics in Delhi. And it is recommended to choose the Best Ayurvedic doctor in Delhi. Dr Chanchal Sharma is a well-known and reputed gynaecologist. She treats her patients politely with an…

  • Celebrating Women in Safety for International Women’s Day

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर डॉ चंचल शर्मा ने महिलाओं के स्वास्थय पर की विशेष चर्चा  महिलाओं का स्वास्थ्य एक अहम विषय है। आज इसी पर आशा आयुर्वेदा की फर्टिलिटी एक्सपर्ट डॉ चंचल शर्मा से जानते हैं। कि महिलाओं के स्वस्थ जीवन के लिए क्या-क्या किया जा सकता है।  हम हर वर्ष 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय…

  • fallopian tube blockage success story

    Infertility Success Story- Rubina, 28yrs, Bihar, 7yrs, Tubal blockage पेरेंट्स बनना हर दंपति का सपना होता है। पिछले कुछ सालों से हमारी बदलती जीवनशैली के साथ बदलती अनहेल्डी डाइट से निसंतानता की समस्या बढ़ती जा रही है। खराब लाइफस्टाइल के चलते शरीर में हर्मोनल डिसऑर्डर, मोटापा और ट्यूबल ब्लॉकेज जैसी समस्या को जन्म देता है।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *