Hydrosalpinx Treatment without Surgery with Ayurveda

Home » Hydrosalpinx Treatment without Surgery with Ayurveda

Hydrosalpinx Treatment without Surgery with Ayurveda

Hydrosalpinx Treatment

Hydrosalpinx एक ऐसी स्थिति है जिसमे किसी तरह की चोट लगने या बीमारी होने के कारण फॉलोपियन ट्यूब में सूजन या तरल पदार्थ भर जाता है और उसका मार्ग अवरुद्ध हो जाता है जिसके कारण गर्भधारण में भी समस्या होती है। पेल्विक क्षेत्र में दर्द भी हो सकता है और कई बार वैजाइनल डिस्चार्ज भी होता है। अब यदि आप गर्भधारण की सम्पूर्ण प्रक्रिया पर ध्यान देंगे तो देखेंगे की फॉलोपियन ट्यूब का उसमे मुख्य भूमिका होती है क्यूंकि पहले ओवरी में एग बनता है फिर वही एग फॉलोपियन ट्यूब दे द्वारा गर्भाशय में ले जाया जाता है और अगर इस दौरान वह फर्टीलाइज़ नहीं हुआ है तो महिलाओं में मासिक चक्र की शुरुआत हो जाती है और यदि एग पुरुष के शुक्राणु से मिलता है तो वह फॉलोपियन ट्यूब में ही फर्टीलाइज़ हो जाता है फिर गर्भाशय में जाता है जहाँ एम्ब्रॉय ग्रो करता है। इस पूरी प्रक्रिया में फॉलोपियन ट्यूब की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है इसलिए उसका स्वस्थ होना भी उतना ही जरुरी है। यदि एक ट्यूब में Hydrosalpinx की समस्या है तो गर्भधारण में थोड़ी बहुत परेशानी होगी लेकिन फिर भी सम्भावना बनी रहती है, वहीँ यदि दोनों ट्यूबस में Hydrosalpinx की समस्या के कारण नली बंद हो गयी हो तो गर्भधारण की सम्भावना न के बराबर हो जाती है इसलिए पहले आपको उसका ट्रीटमेंट करवाना चाहिए जिससे ट्यूब खुल जाये और उसमे आसानी से मूवमेंट हो पाए।  

hydrosalpinx treat

Hydrosalpinx के लक्षण : यह एक ऐसी बीमारी है जिसका सीधा सीधा कोई लक्षण दिखाई नहीं देता है लेकिन कई बार जब प्रेगनेंसी में दिक्कत होती है तब लोगों को संदेह होता है की ऐसी कोई समस्या हो सकती है जो जांच के बाद ही पता चल सकता है इसलिए डॉक्टर से कंसल्ट करना बहुत जरुरी है। किसी किसी महिला को पेट के निचले हिस्से यानि पेल्विक क्षेत्र में दर्द होता है जो Hydrosalpinx का लक्षण हो सकता है और वही दर्द पीरियड्स के समय और ज्यादा हो जाता है। 

Hydrosalpinx के कारण: 

  • एंडोमेट्रिओसिस
  • पहले कभी सर्जरी कराई हो तो उसकी वजह से भी समस्या हो सकती है। 
  • फिब्रॉइड्स 
  • सेक्सुअली ट्रांसमिटेड रोग भी इसका एक कारण हो सकता है। 

Hydrosalpinx का परिक्षण: चूँकि Hydrosalpinx का कोई स्पष्ट लक्षण नहीं दिखाई देता है इसलिए टेस्ट दे द्वारा ही इसकी पुष्टि की जा सकती है। जांच के कुछ तरीके यहाँ दिए जा रहे हैं जिसके माध्यम से आप बीमारी का पता लगा सकते हैं। 

अल्ट्रासाउंड: अल्ट्रासाउंड के माध्यम से डॉक्टर आपके शरीर के आतंरिक हिस्सों के बारे में पता लगाते है इसलिए जब अल्ट्रासाउंड के समय फॉलोपियन ट्यूब का आकार बढ़ा हुआ लगता है तो उसमे Hydrosalpinx की समस्या हो सकती है।  

लैप्रोस्कोपी : चिकित्सा की इस प्रक्रिया में डॉक्टर आपके नाभि के निचे एक छोटा सा कट करता है फिर उसके अंदर प्रकाश वाले कैमरे के माध्यम से फॉलोपियन ट्यूब और गर्भाशय की स्थिति की जांच करता है गर्भाशय और फैलोपियन ट्यूब को देखने के लिए सर्जन पेट की दीवार के माध्यम से एक फाइबर-ऑप्टिक उपकरण (लैप्रोस्कोप) डालता है और छोटे पैमाने की सर्जरी भी कर सकता है।

HSG: इस परीक्षण में महिला के फॉलोपियन ट्यूब में कोई तरल पदार्थ डाल कर फिर एक्स रे के माध्यम से उसका परिक्षण किया जाता है यदि तरल पदार्थ का फ्लो कहीं भी रुकता है तो उसी से नली में मौजूद बीमारी या ब्लॉकेज की पुष्टि होती है। 

hsg test

Hydrosalpinx का उपचार : इसके उपचार में सर्जिकल और नॉन सर्जिकल दोनों तरीके शामिल हैं। सर्जिकल तरीकों में आईवीएफ के माध्यम से गर्भधारण की कोशिश की जाती है। वहीँ कुछ कंडीशन ऐसे होते हैं जिसमे ट्रीटमेंट के माध्यम से पहले ब्लॉकेज को खोलने की कोशिश की जाती और विफल होने पर उसे सर्जरी के द्वारा हटा भी दिया जाता है जिसमे जोखिम भी शामिल हो सकता है।  इसलिए आप आयुर्वेदिक उपचार के बारे में भी सोच सकते हैं इसकी सफलता दर भी अधिक है और किसी तरह की सर्जरी भी नहीं होती है केवल थेरेपी, दवाई, योगा प्राणायाम, और आहार में परिवर्तन के द्वारा आपका इलाज संभव है। आयुर्वेदिक इलाज में मालिश भी शामिल होता है जिसमे आयुर्वेदिक औषधियों और तेलों का ही इस्तेमाल किया जाता है। 

उत्तर बस्ती : शरीर के निचले भाग के छिद्रों के माध्यम से दवा को तरल रूप में देना बस्ती कहलाता है। बस्ती का शाब्दिक अर्थ है एक ऐसा डिब्बा जिसमें निश्चित समय तक तरल पदार्थ जमा रहता है। प्राचीन समय में कुछ जानवरों के मूत्राशय का उपयोग शरीर के निचले हिस्से में छिद्रों के माध्यम से तरल पदार्थ डालने के लिए बस्ती के रूप में किया जाता था। अब इसकी जगह एक पतली रबर ट्यूब जिसे कैथेटर कहा जाता है, ने ले ली है। उत्तर बस्ती चिकित्सा जननांग और मूत्र प्रणाली के रोगों को ठीक करने में उपयोगी है। 

निष्कर्षतः आप देख सकते हैं जिन बिमारियों के कोई लक्षण भी नहीं दिखाई देते वह भी कई बारे आपके लिए बहुत हानिकारक हो सकते हैं Hydrosalpinx ऐसी ही एक समस्या है लेकिन भविष्य में आपके जीवन को संतान सुख न मिलने का कारण बन सकते हैं इसलिए डॉक्टर से कंसल्ट करना बहुत जरुरी हैं क्यूँकि उचित समय पर ध्यान देकर इलाज करवा लेने से आप गंभीर बिमारियों से भी बच सकते हैं। आशा आयुर्वेदा क्लिनीक के एक्सपर्ट्स ने अपने अनुभव और ज्ञान से इस मामले में 95% तक सफलता दर्ज की है इसलिए आप पूर्ण विश्वास के साथ यहाँ अपना ट्रीटमेंट करवा सकते हैं। 

Similar Posts

  • Foods That Can Affect Fertility – Dr. Chanchal Sharma

    Foods That Can Affect Fertility – Dr. Chanchal Sharma According to W.H.O infertility is defined as “a disease of the reproductive system defined by the failure to achieve a clinical pregnancy after 12 months or more of regular unprotected sexual intercourse. Here we shall introduce you to fertility foods according to Dr Chanchal Sharma. Ayurveda…

  • Natural Treatments for Blocked Fallopian Tubes – Aasha Ayurveda

    Natural Treatments for Blocked Fallopian Tubes – Aasha Ayurveda Fallopian tube blockage is a major contributor to female infertility, affecting approximately 25-30% of couples who experience difficulty conceiving. If you are struggling with this issue, it is essential to know that natural treatments are available to help improve your chances of getting pregnant. Aasha Ayurveda,…

  • If you have fallopian tube blockage

    क्या आपकी बच्चेदानी के नली ब्लॉक है ? तो आपनाएं आयुर्वेदिक उपचार  आज की आधुनिक जीवनशैली में हर कोई इतना व्यस्त है। कि उसे अपने लिए समय निकाल पाना बड़ा मुश्किल हो रहा है। आज हर कोई संतुलित जीवनशैली से दूर होता जा रहा है । जिसका परिणाम महिला एवं पुरुष से यौन जीवन पर…

  • Male Infertility: Symptoms, Diagnosis & Treatment

    Male Infertility: Symptoms, Diagnosis & Treatment मेल इंफर्टिलिटी या पुरुष निःसंतानता क्या है? आज कल इंफेर्टिलिटी या निःसंतानता की समस्या इतनी आम होती जा रही है कि तकरीबन 10 प्रतिशत वैवाहिक दम्पति इस समस्या से जूझ रहे हैं। पुरुषों में इंफेर्टिलिटी को इस प्रकार से परिभाषित किया जा सकता है कि यदि वो असुरक्षित सम्भोग करने के…

  • Egg size required for pregnancy

    गर्भधारण (Pregnancy)  के लिए अंडे का आकार (egg size) कितना होना चाहिए ? मातृत्व के सफर का आनंद हर महिला के जीवन में खास होता है। परंतु कुछ स्वास्थ्य कारणों की वजह से कुछ महिलाएं इस मातृत्व सुख से वंचित रह जाती है। संतान सुख के लिए महिलाएं हर महीने ओव्युलेश के दौरान जो एग…

  • How to Choose the Best Fertility Doctor in Hyderabad for Your Needs

    How to Choose the Best Fertility Doctor in Hyderabad for Your Needs Finding Hope: Your Journey Deserves the Best Care The road to parenthood can feel overwhelmingly complex and emotional when facing infertility challenges. Whether you’re searching for clear answers to fertility issues in men and women or exploring advanced treatments like IVF, selecting the…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *