Fallopian Tube Blockage Treatment

महिलाओं की प्रजनन प्रक्रिया में फैलोपियन ट्यूब का बहुत बड़ा महत्व होता है। इसलिए फैलोपियन ट्यूब फर्टिलाइजेशन के लिए बहुत जरुरी है। क्योंकि यही पर पुरुष शुक्राणु और अंडे का मिलन होकर भ्रूण बनता है। फिर यही भ्रूण फैलोपियन ट्यूब के रास्ते हो कर गर्भाशय में पहुतं कर पलता और वृद्धि करता है। 

 

बिना फैलोपियन ट्यूब के महिला का गर्भवती होना असंभव हो जाता है। इसलिए महिला की दोनों ट्यूब पूरी तरह से एक्टिव होनी चाहिए। यदि महिला की एक ट्यूब बंद हो जाती है । तो उस महिला के गर्भधारण की संभावना करीब 50 प्रतिशत कर कम हो जाती है। ऐसे में कुछ आयुर्वेदिक उपायों को अपनाकर  फैलोपियन ट्यूब खोल सकते हैं। 

 

कितने प्रतिशत महिलाएं बंद फैलोपियन ट्यूब की वजह से माँ नही बन पाती है ?

आज के समय में ट्यूब ब्लॉकेज इनफर्टिलिटी की सबसे बड़ी वजह बनती जा रही है। ऐसे में महिलाओं के लिए बंद ट्यूब माँ बनने में रुकावटें पैदा कर रही हैं। यह बात सर्वे में भी साफ हो चुकी है । कि 20 में से 10-12 महिलाएं बंद ट्यूब के कारण मात़ृत्व सुख से दूर हो जाती हैं। 

 

फैलोपियन ट्यूब खोलने के उपाय - Fallopian Tube Kholane ke upay in Hindi 

यदि आप बंद फैलोपियन ट्यूब के कारण माँ नही बन पा रहीं है। तो ऐसे में कुछ नेचुरल और आयुर्वेदिक उपाय है । जिसकी मदद से आपको माँ बनने में सहायता मिलेगी। 

  1. बंद फैलोपियन ट्यूब के लिए सही डाइट का चयन करें - भोजन का हमारे शरीर में सबसे बड़ा महत्व होता है। क्योंकि कहतें है कि जैसा खाओ अन्न वैसा है तन, मन और जीवन। इसलिए आयुर्वेद में भोजन को दवा की संज्ञा दी गई है। क्योंकि भोजन मानव शरीर का वह ईंधन है। जिसके कारण इंसान अपने जीवन में ऊर्जा पाता है और उसका संचालन करता है। इसलिए हर किसी के लिए संतुलित और पौष्टिक आहार की जरुरत होती है। खासकर ऐसी महिलाओं को डाइट का विशेष ध्यान देना चाहिए । जो प्रेगनेंसी प्लान की कोशिश कर रही हैं। यह आप संतुलित आहार नही ले रही हैं। तो ऐसे में आपके दोष और हार्मोन असंतुलित हो जाएंगे। जिसके कारण आपका रिप्रोड्क्टिव सिस्टम प्रभावित होगा। अर्थात प्रजनन अंग पूरी कार्य क्षमता के साथ कार्य करने में सक्षम नही रहेंगे और आप ट्यूबल ब्लॉकेज की समस्या, पीसीओडी की समस्या . इनफर्टिलिटी की समस्या का शिकार हो सकती है। इसलिए अपने आहरार को पहली प्राथमिकता दें। 
  2. बंद फैलोपियन ट्यूब को खोलने के लिए योग एवं प्राणायाम - योग एवं प्राणायाम आज हर किसी को नियमित रुप से करना चाहिए। परंतु यदि नियमित रुप से नही कर पा रहीं हैं। तो एक हफ्त में कम से कम 4 दिन योग जरुर करें। जिससे आपका प्रजनन अंग पूरी तरह से सक्रिय रहते हैं। और यदि कुछ प्रजनन अंग निश्क्रिय हो गये हैं। तो वह भी योग-प्राणायाम की मदद से पुनः कार्य करने के योग्य हो जाते हैं। फैलोपियन ट्यूब भी प्रजनन सिस्टम का महत्व पूर्ण अंग है और इसके बिना प्रजनन प्रक्रिया अधूरी मानी जाती है। ऐसे में यदि आपकी ट्यूब बंद है। तो कुछ खास योगों के अभ्यास से बंद फैलोपियन ट्यूब को खोल सकते हैं। कुछ योग है - जैसे सेतु बंध सर्वंगासन (ब्रिज पोज), लेग्स-अप-द-वॉल पोज़ (विपरीत कारणी आसान) इत्यादि जो बंधत्व से छुटकारा दिलाने में मदद करते हैं। 
  3. बंद फैलोपियन ट्यूब खोलने के घरेलू उपचार - भारतीय पारम्परिक चिकित्सा में प्राचीन काल से ही घरेलूू उपायों एवं घरेलू नुस्खों का विशेष महत्व रहा है। और आज भी घरेलू उपयार खूल लाभकारी साबित हो रहे है। भारतीय मासलों की तासीर गर्म प्रकृति की होती है । जिसके कारण वह प्रजनन क्षेत्र को संक्रमण एवं सूजन से बचाते हैं। हल्दी एंटीबायोटिक का काम करती है। इसलिए किसी ने किसी रुप में हल्दी का सेवन कर आप बंद फैलोपियन ट्यूब को खोल सकती है। इसकी मात्रा का निर्धारण आप आयुर्वेदिक चिकित्सक के परामर्श से ही करें। लहसून और अदरक का सेवन भी बंद फैलोपिनय ट्यूब खोलने का घरेलू नुस्खा है। 

बंद फैलोपियन ट्यूब खोलने के आयुर्वेदिक उपचार - आयुर्वेदिक उपचार फैलोपियन ट्यूब को ठीक करने के लिए रामबाण उपचार हैं। क्योंकि आयुर्वेद बंद फैलोपियन ट्यूूब को खोलने के साथ अंडे की गुणवत्ता में सुधार करता हैं। आयुर्वेदिक उपचार में बंद फैलोपियन ट्यूब के खोलने की सबसे ज्यादा संभावना होती है। और इसके दुष्प्रभाव बिल्कुल भी नही होते है। क्योंकि अन्य उपचारों में ऐसा होता है। कि यदि आप ट्यूबल ब्लाकेज की दवा ले रही है। तो उससे ट्युबल ब्लॉकेज की समस्या ठीक हो या न हो परंतु अन्य समस्याएं जैसे थायराइड की दिक्कत, लो एएमएच की परेशानी, अंडे बनने में कमी, सिर दर्द की समस्या , पेट दर्द की समस्या, उल्टी इत्यादि परेशानियां देखने को मिल सकती हैं। इन सभी समस्याओं से बचने के लिए और सुरक्षित तरीक तथा बिना सर्जरी का सहारा लिए हुए आप आयुर्वेदिक उपचार लेकर सफल तरीके से बंद फैलोपियन ट्यूब को खोल सकती हैं।